TOP BANNER
Sponsored

नगवां में चुनाव लड़ने को लेकर मारपीट मामले में FIR दर्ज

गावां, गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के नगवां में चुनाव लड़ने को ले विवाद में मारपीट की घटना घटी थी। जिसमें दोनों पक्षो से अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। मामले में प्रथम पक्ष के अकील हैदर ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मैं नगवां पंचायत से मुखिया हेतु चुनाव लड़ रहा हूँ।

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Apr 24, 2022 Apr 24 27 Views
Share

गावां, गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के नगवां में चुनाव लड़ने को ले विवाद में मारपीट की घटना घटी थी। जिसमें दोनों पक्षो से अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। मामले में प्रथम पक्ष के अकील हैदर ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मैं नगवां पंचायत से मुखिया हेतु चुनाव लड़ रहा हूँ। मुझे चुनाव लड़ने से रोकने के लिए निवर्तमान मुखिया प्रतिनिधि मेराज उद्दीन लगातार दबाव बना रहे थे। पिछले दिनों रात्रि में कई लोगो के साथ मेरे आवास पर पहुँचकर हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। और मेरी पत्नी के साथ भी बदसूलीकी किया। मामले में मेराज उद्दीन, अल्लाउद्दीन उर्फ फुटू मियां, सलीम मियां उर्फ बड़ा बाबू, मो सरफराज, मो इलियास अंसारी ठीकेदार, सीबतेन हैदर, मो जावेद उर्फ चुतरा, मो जावेद उर्फ जबुवा, मो मंसूर आलम उर्फ मसुआ, मो जिब्राइल, मो साहब उद्दीन (शिक्षक) मो गुलजार अंसारी (शिक्षक) मो नोसाद दर्जी, मो सीकेन्द्र, मो इस्लाम गुड्डू, मो वकील, मो साजिद, मो सईद, मो कलीम मास्टर, मो साबिर, मो तारा समेत कई अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मो हैदर ने कहा कि घटना का पूरा वीडियो और ऑडियो क्लिप भी मेरे पास मौजूद है। वंही दूसरे पक्ष के मो इल्याश ने गावां थाना में आवेदन देकर कहा है कि विगत दिनों रात्रि 7 बजे मेरे ससुराल मो सुल्तान अहमद के घर मे गलत नियत से मो अकील हैदर के द्वारा मेरी सास के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। और कपड़ा आदि भी फाड़ दिया गया। थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने कहा कि दोनो पक्षो के आवेदन पर गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories