TOP BANNER
Sponsored

गावां : जंगल मे महुआ चुनने को लेकर दो गांव के लोग भिड़े, कई जख्मी, जंगल नुकसान करने का आरोप

गावां : थाना क्षेत्र के बादीडीह और निमाडीह पंचायत में मध्य स्थित जंगल मे महुआ चुनने को लेकर दो गांवों के बीच टकराव हो गया। रविवार को उक्त जंगल के महुआ पर बादीडीह पंचायत के आरागारो गांव के भागलपुर टोला और निमाडीह पंचायत के हिराहारी गांव के दहसरौनी टोला के लोग आपस में भीड़ गए।

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Apr 10, 2022 Apr 10 51 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के बादीडीह और निमाडीह पंचायत में मध्य स्थित जंगल मे महुआ चुनने को लेकर दो गांवों के बीच टकराव हो गया। रविवार को उक्त जंगल के महुआ पर बादीडीह पंचायत के आरागारो गांव के भागलपुर टोला और निमाडीह पंचायत के हिराहारी गांव के दहसरौनी टोला के लोग आपस में भीड़ गए। बताया जाता है की उक्त जंगल में हाल के दिनों में नया नया महुआ का पेड़ तैयार हुआ है, जिसका महुआ पर दोनों गांव के लोग अपना अपना दावा ठोक रहे हैं। रविवार को दहसरौनी की कुछ महिला व पुरूष महुआ चुन रहे थे। तभी भागलपुर के लोगों ने वहां पहुंचकर विरोध कर दिया। इस दरम्यान दोनों ओर से पत्थरबाजी भी हुई। दोनों गांव के दर्जनों लोग आपस में भीड़ गए। इसमें कई महिलाओं को चोट लगी है। दहसरौनी कि दो महिलाओं से हाथ से खून भी निकला है।। वहीं भागलपुर कके भी कुछ लोग घायल हैं। इस मामले को लेकर दहसरौनी गांव के ग्रामीणों ने गावां थाना में संयुक्त रूप से आवेदन देकर भागलपुर के 20 से अधिक लोगों पर मारपीट करने और जंगल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। इधर भागलपुर ले लोग भी गावां थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करने का मन बना रहे हैं।
इस मामले पर गावां थानेदार पिंटू कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories