AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ऑटो चलाने जाने की बात कहकर घर से निकला था शख्स, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के तेलोडीह गांधी मैदान के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह शव देखे जाने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना से काफी संख्या में लोग मौके पर जुटे और शव की पहचान तेलोडीह पंचायत के खुट्टा टोला में रह रहे


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के तेलोडीह गांधी मैदान के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह शव देखे जाने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना से काफी संख्या में लोग मौके पर जुटे और शव की पहचान तेलोडीह पंचायत के खुट्टा टोला में रह रहे 40 वर्षीय मोहम्मद असलम के रूप में की।

इधर घटना के बाद पचंबा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर थाना से एएसआई मुंशी यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

इस बाबत परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात 9 बजे वह ऑटो चलाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना को लेकर पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि सुबह शहरी के बाद लोग टहलने निकले तो ट्रैक पर शव को देखा। उन्होंने बताया कि मृतक खुट्टा स्थित अपने ससुराल में रहता था। उसकी पत्नी दिव्यांग है और 2 बच्चे भी है। मृतक घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। उन्होंने बताया कि सरकारी तथा अपने स्तर से मृतक के आश्रितों को हरसंभव मदद दिलाने का काम करेंगे।

 

 

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories