TOP BANNER
Sponsored

Shaadi.com पर बीएसएफ जवान ने गिरिडीह की महिला को दिया शादी का प्रलोभन, फिर रूपये लेकर हो गया रफू चक्कर

शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार   गिरिडीह : Shaadi.com पर जीवनसाथी की तलाश कर रही गिरिडीह की एक महिला ठगी की शिकार हो गई है. वहीं महिला को ठगने वाले शख्स को जानकार आप भी हतप्रभ रह जायेंगे. जी हाँ, महिला जिस शख्स से ठगी की शिकार हुई है वह एक बीएसएफ

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 25, 2022 Mar 25 39 Views
Share

शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

गिरिडीह : Shaadi.com पर जीवनसाथी की तलाश कर रही गिरिडीह की एक महिला ठगी की शिकार हो गई है. वहीं महिला को ठगने वाले शख्स को जानकार आप भी हतप्रभ रह जायेंगे. जी हाँ, महिला जिस शख्स से ठगी की शिकार हुई है वह एक बीएसएफ जवान है. जो कि उत्तर प्रदेश राज्य के बिजनौर जिला स्थित मंडनावर लालपुर का रहने वाला है. फिलहाल आरोपित जवान दीपक कुमार को साइबर थाना पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है.

 

मामले को लेकर साइबर इंस्पेक्टर सुरेश कुमार मंडल ने बताया कि 20 मार्च को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह की रहने वाली एक पीड़िता ने अपने साथ ठगी की लिखित जानकारी साइबर थाना पुलिस को दी.

 

शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि शादी को लेकर उसने Shaadi.com में अपना प्रोफाइल बनाया था. जिसके जरिये व बीएसएफ जवान दीपक कुमार के सम्पर्क में आई और दोनों के बीच मैसेज का सिलसिला शुरू हुआ.

MIDDLE
Sponsored

इसी बीच बीएसएफ जवान दीपक कुमार ने उसे अपने झांसे में लिया और खुद की पत्नी को भी मृत बताकर अपने देखभाल के लिए उसे अपनाये जाने की बात कही. इतना ही नहीं उसने पीड़िता की बच्ची को भी अपनाकर शादी करने का प्रलोभन दिया. इसी बीच उसने पीड़िता से अलग-अलग बहाने करके 90 हजार रूपये ठग लिए. रूपये ठगने के बाद आरोपित दीपक कुमार का सुर बदल गया और शादी की बात पर वह टाल मटोल करने लगा.

ये सब चल ही रहा था कि आरोपी दीपक नौकरी से 1 महीने की छुट्टी लेकर घर चला गया और फोन ऑफ कर दिया. परेशान हाल पीड़िता लगातर उसके नम्बर पर कॉल का प्रयास करती रही. इसी दौरान उस नम्बर पर एक बार कॉल लग गया और फिर जो बात निकलकर सामने आई उससे पीड़िता चोंक गई. दरअसल उस नम्बर पर कॉल रिसीव करने वाला कोई और नहीं बल्कि आरोपी जवान दीपक कुमार की पत्नी थी. जिसे उसका पति मृत घोषित कर दूसरे को अपने झांसे में ले रहा था.

फिर क्या था. पीड़ित महिला साइबर थाना पहुंची और पुलिस पदाधिकारियों को अपनी आपबीती बताते हुए लिखित आवेदन दिया. पीड़िता के शिकायत पर साइबर थाना पुलिस सक्रीय हुई और आरोपित को ढूढ़ते हुए उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के बाबत इंस्पेक्टर सुरेश मंडल ने बताया कि आरोपी और दूसरे लड़कियों को भी अपने जाल में फंसा चुका है. जिसमें भोपाल की एक लड़की का नाम सामने आ रहा है. अनुसंधान में और भी बातें सामने आ सकती है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories