AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इन राशियों पर कृपा करेंगे संकटमोचन हनुमान, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Rashifal 22 March 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 22 मार्च 2022 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Rashifal 22 March 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 22 मार्च 2022 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 22 मार्च, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries): आज के दिन हर्षित रहें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बेवजह की बातों को मानसिक व शारीरिक स्तर तक न ले जाएं। आजीविका को लेकर भाग्य और कर्म का अच्छा योग नहीं बन रहा है। वर्तमान समय में नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव आपके बनते हुए कार्य को रोक सकता है।

वृषभ (Taurus): सकारात्मक विचारों को न छोड़े। कमजोर मनोबल शत्रु को मजबूत करने वाला हो सकता है। गलत लोगों के चक्कर में न पड़ें।ऐसे लोग भ्रमित करने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। बुद्धि का प्रयोग करना उत्तम रहेगा। ऑफिशियल कार्यों में रुकावटे आएंगी। वहीं दूसरी ओर कार्य में मन भी कम लगेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मिथुन (Gemini): सजगता से कार्य करने पर कामयाबी प्राप्त होगी। मधुर वाणी से आपको लाभ होगा, वहीं गीत संगीत से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। एकाउंट्स से संबंधित जॉब करने वालों के लिए दिन शुभ है। वहीं दूसरी ओर ऑफिशियल जिम्मेदारी अधिक रहने वाला है जिसको लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार बढ़ाने की प्लानिंग करेंगे।

कर्क (Cancer): नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूरी रखनी होगी। ऑफिस में अपनी टीम के साथ काम करते हुए अफसर के प्लान को सफल बनाना ही प्रमुख लक्ष्य रखना होगा। होटल व रेस्टोरेंट से जुड़े लोगों को अच्छा खासा लाभ होगा। काम के साथ-साथ अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक और कम तेल वाला भोजन का सेवन करना लाभकारी रहेगा।

सिंह (Leo): नकारात्मक ग्रहों कि स्थितियां दुर्घटना व रोगों के चपेट में आपको ले सकती है। जो लोग विदेशी कंपनियों में जॉब करते हैं उनको नकारात्मक सूचना मिलने की आशंका है। बिजनेस की बात करें तो कपड़े के व्यापारियों के लिए दिन कष्टकारी रहेगा। घर की महिलाओं को दिन अधिक कार्यभार संभालना पड़ सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कन्या (Virgo): आपका व्यवहार किसी को ठेस पहुंचाए, वहीं दूसरी ओर लाभ को देखकर किसी से मित्रता न करें। नौकरी को लेकर नकारात्मक विचार शांति को भंग कर सकता है। जो व्यापारी व्यापार बदलने की सोच रहें हैं उनको बिना किसी सलाह के कोई भी कदम नहीं उठाना चाहिए।

तुला (Libra): दफ्तर में काम का बोझ अधिक हो सकता है जिसको लेकर मन खिन्न रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है जो व्यापारी एक से अधिक व्यापार कर रहे हैं उनको लाभ होने की संभावनाएं दिख रही है। युवाओं के भीतर विभिन्न तरीके की प्रतिभाएं दिखाई देंगी, जिसको लेकर करियर चुनाव करने में भ्रम की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक (Scorpio): कार्य की प्लानिंग करके पूर्ण करना उत्तम रहेगा। ऑफिशियल कार्य के चलते बॉस से मीटिंग हो सकती है पिछले दिनों चल रहें आपके कार्यों की समीक्षा भी होने की आशंका है। बिजनेस करने वालों के लिए दिन शुभ है कोई पुरानी डील पक्की हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा।

धनु (Sagittarius): सहयोगियों को नाराज न करें, वर्तमान समय में उनका आशीर्वाद आपके लिए बेहद जरूरी है। कारोबार के सिलसिले में शहर से बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। महिलाएं अपने करियर को लेकर प्लान कर लेना अच्छा रहेगा। जो महिलाएं कोई व्यापार प्रारम्भ करने के लिए विचार कर रही हैं उनको अभी रुक जाना चाहिए।

मकर (Capricorn): कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। तनाव दूर होगा। धनलाभ होगा। व्यापारियों को मधुर वाणी बोल-कर ही आज अपने सारे काम निकालने होंगे। अपने नेटवर्क को बढ़ाते हुए व्यापार का विस्तार करें। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई के साथ स्पोर्ट्स में भी समय देना चाहिए।

कुंभ (Aquarius): निवेश करना लाभकारी होगा। किसी को दिया कर्ज भी आज वापस प्राप्त हो सकता है। ऑफिशियल कार्यों को लेकर शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफे वाले सौदों में अधिक ध्यान देना चाहिए। हेल्थ में बैक पेन रहेगा, जिन लोगों को चिक से संबंधित समस्या रहती है उनको सचेत रहने की आवश्यकता है।

मीन (Pisces): व्यापारी वर्ग विरोधियों से सावधान रहें। छात्रों की परीक्षा के तनाव से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन सामान्य रहेगा वहीं दूसरी ओर अपना मन पसंद व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे। सेहत को लेकर सजग रहें। ठंडी चीजों का ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। परिवार में कुछ कलह की स्थिति बन सकती है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories