TOP BANNER
Sponsored

अवैध महुआ शराब कारोबार से उत्पाद अधिकारी मालामाल, जनता को उठानी पड़ रही है परेशानी

गिरिडीह : उत्पाद विभाग के अधिकारी अवैध महुआ दारू के कारोबार से मालामाल हो गए हैं। हर चौक चौराहों पर अवैध शराब की बिक्री खुलेआम होती है। जिससे उनको मोटा रकम जाता है।इस अवैध शराब कारोबार के कारण आम लोगों के जीवन पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शराब की बिक्री स्थल के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 20, 2022 Mar 20 57 Views
Share

गिरिडीह : उत्पाद विभाग के अधिकारी अवैध महुआ दारू के कारोबार से मालामाल हो गए हैं। हर चौक चौराहों पर अवैध शराब की बिक्री खुलेआम होती है। जिससे उनको मोटा रकम जाता है।इस अवैध शराब कारोबार के कारण आम लोगों के जीवन पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शराब की बिक्री स्थल के इर्द-गिर्द रहने वाले लोग ऐसे अवैध कारोबार से काफी परेशान है।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोदी गांव में अवैध महुआ शराब खुलेआम बिक्री होने से स्थानीय लोगों की समस्या बढ़ गई है। गांव के रंजीत पंडित और संतोष पंडित दोनों इस इलाके में अवैध महुआ शराब खुलेआम बेचते हैं। लेकिन मोटी कमाई के चक्कर में उत्पाद विभाग ने इन लोगों के खिलाफ कभी भी कार्रवाई नहीं की, जिसका नतीजा है कि अब यह आसपास के लोगों के साथ दबंगई के साथ यह धंधा जोर शोर से कर रहे हैं।स्थानीय महिला अंजू देवी समेत दर्जन भर लोगों ने इसका विरोध भी कई बार किया।बावजूद दोनों शराब माफिया गांव के भोले भाले लोगों को डरा धमका कर अवैध शराब बेच रहे हैं, अंजू देवी ने इस मामले को लेकर अब मुफस्सिल थाना को एक आवेदन दिया है। और अपने गांव और घर के पास से इस अवैध धंधे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories