AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, बरसेगी हनुमान जी और शनिदेव की कृपा

Horoscope Rashifal 19 March 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 19 मार्च 2022 को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Horoscope Rashifal 19 March 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 19 मार्च 2022 को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 19 मार्च, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। परिवार में कलह हो सकती है। मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

वृष राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आय में वृद्धि के साधन बनेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। यात्रा कष्टदायी हो सकती है। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। माता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है। अफसरों का सहयोग रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, परन्तु मेहनत अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

कर्क राशि- कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मन परेशान रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। मानसिक तनाव अभी रहेगा।

सिंह राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार की सुख-सुविधा का भी ध्यान रखें। ऑफिस के वातावरण में सुधार होगा। आय की स्थिति सुधरेगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। सेहत के प्रति सतर्क रहें। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कन्या राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ रहेगा। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य के लिए चिन्तित रहेंगे। मानसिक तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परंतु आत्मसयंत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा भी हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वभाव में कठोरता हो सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

धनु राशि- लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। संचित धन में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। मन में भ्रम की स्थिति रहेगी। भाई एवं मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं।

मकर राशि- आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। कुटुम्ब में किसी बुजुर्ग को शारीरिक कष्ट हो सकता है। संचित धन में वृद्धि होगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

कुंभ राशि- शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। दैन‍िक जीवन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति झुकाव बढ़ेगा।

मीन राशि- किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। संतान सुख म‍िलेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories