TOP BANNER
Sponsored

जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिला पदाधिकारियों व सहकर्मियों को किया गया सम्मानित

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम में नोडल डिपार्टमेंट समाज कल्याण शाखा द्वारा जिले में बेहतर काम कर रही महिला पदाधिकारियों,

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 8, 2022 Mar 8 59 Views
Share

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम में नोडल डिपार्टमेंट समाज कल्याण शाखा द्वारा जिले में बेहतर काम कर रही महिला पदाधिकारियों, सहकर्मीयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा समेत अन्य अधिकारियों के द्वारा कर्मियों को प्रशस्ति दिया गया.

कार्यक्रम में उपायुक्त श्री लकड़ा ने कहा इस तरह अच्छे कार्य करने से जिला प्रशासन को एक मजबूत बल महिला के रूप में मिलता है. उन्होंने सभी का उत्साह वर्धन करते हुए आह्वाहन किया कि आने वाले दिन में भी इसी तरह अपना योगदान देते रहें, ताकि जिला प्रशासन सफलता की ऊंचाइयों को छूता रहे.

वहीं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा ने महिलाओं को धन्यवाद दिया और कहा कि जिस तरह वे अपने दायित्व को निभाते हुए अच्छे काम कर रही हैं वह सराहनीय है. उन्होंने आशा व्यक्त किया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर ज्यादा ध्यान दिया जायेगा.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories