TOP BANNER
Sponsored

जीडी बगेड़ीया स्कूल ऑफ नर्सिंग ने सम्मान समारोह का किया आयोजन, नर्सों को किया सम्मानित

गिरिडीह : जीडी बगेड़ीया स्कूल ऑफ नर्सिंग के द्वारा रविवार की शाम एक स्थानीय होटल में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत केक कटिंग कर की गई। इसके बाद 150 से अधिक नर्सों को सम्मानित किया गया। वहीं मौके रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मान पाकर नर्सों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 7, 2022 Mar 7 47 Views
Share

गिरिडीह : जीडी बगेड़ीया स्कूल ऑफ नर्सिंग के द्वारा रविवार की शाम एक स्थानीय होटल में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत केक कटिंग कर की गई। इसके बाद 150 से अधिक नर्सों को सम्मानित किया गया। वहीं मौके रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मान पाकर नर्सों ने प्रसन्नता जताई। साथ ही संस्थान के उन्नति के लिए शुभकामना दिया।

मौके पर निदेशक अजय बगेड़िया ने कहा कि आने वाले दिनों में नर्सिंग व्यवसाय को गिरिडीह शहर में नई पहचान व सम्मान दिलाने के लिए संस्थान दिन रात मेहनत करेगी। संस्थान द्वारा जीएनएम का पाठयक्रम झारखंड नर्सिंग निबंधन काउंसिल की संबद्धता में संचालित किया जा रहा है। जिसके प्रथम सत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रगति पर है। जीएनएम के द्वारा गिरिडीह शहर को तीन वर्षीय जीएनएम प्रशिक्षित नर्सों की सेवा मिलेगी जो गिरिडीह के स्वास्थ्य सेवा को एक नई ऊँचाई देगा।

वहीं नर्सिंग स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर सीसीलिया ने बताया कि नर्सों का कार्य पूरी तरह से सेवा भाव से समर्पित है। जितनी सेवा भावना की इसमें आवश्यकता है शायद ही किसी और सेवा में हो। हमेशा रोगियों के बीच जीवन जीना और उन्हें रोगमुक्त करने के लिए हर जरूरी सेवा करना ही नर्सों का जीवन है। कोरोना काल ने पूरे देश को स्वास्थ्य सेवा और इससे जुड़े लोगों का समाज में महत्व काफी बढ़ाया है। इसी क्रम में उनके योगदान को सम्मानित करने तथा मनोबल को और ऊंचा करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को आयोजन किया गया है।

MIDDLE
Sponsored

समारोह मौके पर संगीता बगेड़िया, आलोक मिश्रा, डॉ. श्यामल, डॉ, विकास माथुर, अमित कुमार के अलावे जीडी बगेड़िया सेवा सदन तथा स्कूल ऑफ नर्सिंग के सदस्य उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories