AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नेत्रहीन समेत अन्य के आवास तोड़े जाने के मामले में विधायक सुदिव्य कुमार पहुंचे कोरिया गाँव

गिरिडीह : जैनियों की तीर्थ नगरी मधुबन की बुधनी आज फिर चर्चा में रही है। शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने जो जख्म नेत्रहीन बुधनी के आशियाना को ध्वस्त कर दिया था। आज उस पर मरर्हम लगाने गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार पहुंचे। वन विभाग द्वारा बुधनी का प्रधानमंत्री आवास योजना से बन रहे आशियाने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जैनियों की तीर्थ नगरी मधुबन की बुधनी आज फिर चर्चा में रही है। शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने जो जख्म नेत्रहीन बुधनी के आशियाना को ध्वस्त कर दिया था। आज उस पर मरर्हम लगाने गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार पहुंचे। वन विभाग द्वारा बुधनी का प्रधानमंत्री आवास योजना से बन रहे आशियाने की तोड़ने की खबर समृद्ध समाचार ने प्रमुखता से अपने बुलेटिन में दिखाया था। जिसके बाद विधायक सुदिव्य कुमार शनिवार को पुरे अमले के साथ दिव्यांग बुधनी के घर पंहुचे और इस घटना के जिम्मेवार लोगों को जम कर फटकार लगायी।

मौके पर मौजूद डुमरी एसडीएम और पीरटांड़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी को बुधनी का आवास की क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया और साथ में बुधनी समेत दूसरे लोगों को भी झामुमो पार्टी फंड से पन्द्रह-पन्द्रह हजार रुपया देने का घोषणा की। इस दौरान विधायक ने कहा कि कोरिया बस्ती की जमीन के मामले को लेकर वन विभाग और सरकार के बीच मामला न्यायालय में लंबित है। न्यायालय से जब तक कोई फैसला नहीं आ जाता कोरिया बस्ती के लोगों को परेशान नहीं करने का निर्देश वन विभाग और अंचलाधिकारी को दिया गया है।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories