TOP BANNER
Sponsored

अलग-अलग घटना में एक छात्र समेत दो घायल

तिसरी : प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में के छात्र समेत दो लोग घायल हो गये. पहली घटना प्रखंड क्षेत्र के जमामो मंदिर के प्रांगण का है. जहां साफ-सफाई करने वाला जोहार यादव अचानक चक्कर खाकर सीढ़ियों पर गिर गये. जिससे उनके माथे में चोट आगई. इसके बाद परिवार के लोग उन्हें

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 5, 2022 Mar 5 20 Views
Share

तिसरी : प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में के छात्र समेत दो लोग घायल हो गये. पहली घटना प्रखंड क्षेत्र के जमामो मंदिर के प्रांगण का है. जहां साफ-सफाई करने वाला जोहार यादव अचानक चक्कर खाकर सीढ़ियों पर गिर गये. जिससे उनके माथे में चोट आगई. इसके बाद परिवार के लोग उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले आए जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया.

बताया गया कि जोहार यादव डमूर बरवाडीह के रहने वाले है. उनकी तबियत बराबर खराब रहती थी. मंदिर में डेरा डालने के बाद उनकी तबीयत में सुधार होने लगी है. इसी कारण वे पिछले 5 महीने से मंदिर परिसर में ही डेरा डाले हुए हैं और वहीं मंदिर की साफ सफाई में जुटे रहते हैं.

इधर तिसरी मध्य विद्यालय में छुट्टी होने के बाद घर जाने के क्रम में छात्र श्रेयांश कुमार का पैर पत्थर लगने से फ्रेक्चर हो गया. बताया गया कि घर जाने के क्रम में श्रेयांश बजरंगबली मंदिर प्रांगन स्थित चापाकल में पानी पीने गया. जिसके बाद श्रेयांश और उसके अन्य साथी पास के ही झूले में झूला झूलने लगे, तभी पास का एक युवक सभी बच्चों को गाली गलौज करने लगा. गाली गलौज सुनकर बच्चे वहां से भागने लगे. तभी युवक ने पीछे से पत्थर फेंक कर मारा जो भाग रहे श्रेयांश के पैर में जा लगा और श्रेयांश का पैर टूट गया. मौके पर आसपास के ग्रामीणों ने घायल श्रेयांश को एम्बुलेंस के द्वारा तिसरी स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहां पर डॉक्टर जैनेन्द्र द्वारा इलाज करके बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories