TOP BANNER
Sponsored

महान लेग स्पिनर Shane Warne का 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

Shane Warne Dies Due To Heart Attack At The Age of 52: दुनिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया. शेन वॉर्न के मैनेजमेंट की ओर से बताया गया है कि वॉर्न इन दिनों थाईलैंड के कोह समूई में थे और यहां तड़के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 4, 2022 Mar 4 37 Views
Share

Shane Warne Dies Due To Heart Attack At The Age of 52: दुनिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया. शेन वॉर्न के मैनेजमेंट की ओर से बताया गया है कि वॉर्न इन दिनों थाईलैंड के कोह समूई में थे और यहां तड़के दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. इस खबर ने दुनिया भर को हैरान कर के रख दिया है और उनके करोड़ो प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया.

 

शेन वॉर्न के मैनेजमेंट द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि वह अपने विला में आराम कर रहे थे और जब उन्हें उठाने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. इसके बाद उनके मेडिकल स्टाफ ने काफी कोशिशें की लेकिन फिर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

उनके परिवार ने इस वक्त उनके परिवार की निजता बनाए रखने की अपील की है. परिवार बाद में इससे जुड़ी जानकारी देगा. शेन वॉर्न 2007 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी क्रिकेट से हमेशा जुड़े रहे. वह अब कॉमेंट्री पैनल के माध्यम से क्रिकेट फैन्स से जुड़े थे. हाल ही में उन्होंने एशेज सीरीज के दौरान भी अपनी कॉमेंट्री से क्रिकेट के दीवानों को मंत्रमुग्ध किया था.

MIDDLE
Sponsored

ऑस्ट्रेलिया के इस लेग स्पिनर ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 708 विकेट अपने नाम किए थे, वह सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दुनिया में नंबर 2 गेंदबाज हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories