TOP BANNER
Sponsored

होटल में तोड़फोड़ और मारपीट किये जाने का आरोप, होटल कर्मी ने थाने में दिया आवेदन

सरिया : थाना क्षेत्र स्थित मां जगदम्बा स्वीट्स नामक होटल में असमाजिक तत्त्वों द्वारा तोड़फोड़ और मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर होटल कर्मचारी मुरली दास द्वारा सरिया थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।   आवेदन में होटल कर्मी मुरली दास इस कहा है

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 22, 2022 Feb 22 39 Views
Share

सरिया : थाना क्षेत्र स्थित मां जगदम्बा स्वीट्स नामक होटल में असमाजिक तत्त्वों द्वारा तोड़फोड़ और मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर होटल कर्मचारी मुरली दास द्वारा सरिया थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

 

आवेदन में होटल कर्मी मुरली दास इस कहा है कि सोमवार की देर शाम मालिक होटल से घर चले गए। इसके बाद कर्मचारी शटर गिराकर साफ सफाई कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोग आए और सामान की मांग की। मौके पर कर्मी ने कहा कि होटल बंद हो गया है। जिसके बाद वे लोग भड़क गए और गाली गलौज करते हुए थप्पड़ जड़ दिया। मामले को देख जब आसपास के लोग एकजुट हुय तो वे सभी वहां से निकल पड़े।

इधर मंगलवार की सुबह वे सभी कुछ अन्य साथियों को लेकर हॉकी स्टिक के साथ होटल पहुंचे और तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। घटना को लेकर कर्मी ने कुछ नामजद समेत अन्य के खिलाफ आवेदन दिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories