AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जिला प्रशासन ने पांडेडीह मैगजीनीया में सरकारी भूमि को किया चिन्हित

सरकारी बोर्ड लगाकर खरीद विक्री करने वालो पर कार्रवाई की कही बात गिरिडीह : जिला प्रशासन के द्वारा सोमवार को पांडेडीह मौजा में लगभग 33 एकड़ सरकारी जमीन को भू माफियाओं से बचाने के लिए चिन्हित कर उस पर सरकारी बोर्ड लगाया गया।इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा 33 एकड़ जमीन का सीमांकन करवा कर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरकारी बोर्ड लगाकर खरीद विक्री करने वालो पर कार्रवाई की कही बात

गिरिडीह : जिला प्रशासन के द्वारा सोमवार को पांडेडीह मौजा में लगभग 33 एकड़ सरकारी जमीन को भू माफियाओं से बचाने के लिए चिन्हित कर उस पर सरकारी बोर्ड लगाया गया।इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा 33 एकड़ जमीन का सीमांकन करवा कर उस पर ट्रेच भी खोदा गया,सरकारी जमीन की घेराबंदी कराने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलखो, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह कार्यपालक दंडाधिकारी धीरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी रवि भूषण प्रसाद,नगर थाना प्रभारी राम नरायण चौधरी,मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय कुमार राम,पंचबा थाना प्रभारी नीतीश कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल के जवान स्थल पर तैनात रहे।इस संबंध में बताया गया कि पांडेडीह मौजा में इन दिनों लोग फर्जी दस्तावेज के सहारे सरकारी भूमि का खरीद बिक्री कर रहे थे। जिसकी सूचना अंचल अधिकारी को मिलने के बाद इसका एक प्रतिवेदन जिला प्रशासन को सौंपी गई थी, प्रशासन ने मामले की जांच कर सरकारी जमीन की नापी करके ट्रेच कटवाना शुरू किया है, बताया गया कि पांडेडीह मौजा के खाता नंबर 15,21 और 22 में कुल रकबा 33 एकड़ जमीन बंगाल कॉल कंपनी लिमिटेड द्वारा 25 वर्षों के लिए अस्थाई नोबल्स एक्सप्लोसिव कंपनी को लीज पर दिया गया था। जिसकी अवधि 1951 में समाप्त हो गई थी।जिसके बाद यह जमीन सरकार में निहित हो गई। वर्तमान में यह जमीन झारखंड सरकार की है।

उन्होंने कहा कि कुछ भू माफियाओं द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर इस जमीन की खरीद बिक्री किया जा रहा था। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जमीन का सीमांकन करवाया है।इस संबध में एसडीएम विशालदीप खलखो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो कोई लोग भी इस सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करेंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories