TOP BANNER
Sponsored

गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम ने बिरनी और मुफ्फसिल इलाके में चलाया अभियान, हटाया गया अतिक्रमण

गिरिडीह : वन प्रक्षेत्र के बिरनी थाना अंतर्गत बराई गांव में वन भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अर्ध निर्मित भवन को ध्वस्त कर दिया। साथ ही वन विभाग की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कसियाडीह और मदनपुर में वन भूमि पर अतिक्रमण के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 19, 2022 Feb 19 45 Views
Share

गिरिडीह : वन प्रक्षेत्र के बिरनी थाना अंतर्गत बराई गांव में वन भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अर्ध निर्मित भवन को ध्वस्त कर दिया। साथ ही वन विभाग की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कसियाडीह और मदनपुर में वन भूमि पर अतिक्रमण के लिए किए जा रहे बाउंड्री वॉल को भी हटा दिया गया।

इस संबंध में गिरिडिह वन क्षेत्र पदाधिकारी एसके रवि ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिरणी के वराई गांव और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कसियाडीह और मदनपुर में कुछ लोगों के द्वारा वन भूमि को हड़पने के नियत से उस पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके बाद वनरक्षी सुमित कुमार सिंह और मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर वन भूमि पर अतिक्रमण के नियत से किए गए बाउंड्री वाल और अर्ध निर्मित भवन को ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोषी लोगों के खिलाफ वन वाद भी दायर किया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories