AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

क्षेत्र के जनसमस्याओं से सांसद विधायक का कोई लेना देना नहीं है, पूरा प्रखंड मुख्यालय प्रभार में चल रहा है : निजामुद्दीन

गावां : गिरिडीह, गावां प्रखंड अंतर्गत गड़गी में झामुमो द्वारा बैठक कर अल्पसंख्यक प्रखंड का चुनाव कराया गया। जिसमें अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मो अफजल रजा, सचिव मो सरफराज अहमद, कोषाध्यक्ष मो एहशान आलम उपाध्यक्ष मो मोईन व खुर्शीद आलम का चयन किया गया है। वहीं खरसान पंचायत में बैठक कर पंचायत अध्यक्ष मो अलीम उद्दीन,


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गिरिडीह, गावां प्रखंड अंतर्गत गड़गी में झामुमो द्वारा बैठक कर अल्पसंख्यक प्रखंड का चुनाव कराया गया। जिसमें अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मो अफजल रजा, सचिव मो सरफराज अहमद, कोषाध्यक्ष मो एहशान आलम उपाध्यक्ष मो मोईन व खुर्शीद आलम का चयन किया गया है। वहीं खरसान पंचायत में बैठक कर पंचायत अध्यक्ष मो अलीम उद्दीन, सचिव मो रियाज, कोषाध्यक्ष मो शौकत अली, उपाध्यक्ष मो अब्दुल व मोफीज का चयन किया किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष सह प्रखण्ड अध्यक्ष अजय सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक निजामउद्दीन अंसारी व सफीक अंसारी उपस्थित थे। प्रखण्ड अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक निजाम उद्दीन अंसारी व शफीक अंसारी के नेतृत्व मे झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी को और भी मजबूत बनाया जाएगा और नए-नए लोगो को पार्टी की विचारधारा बताकर शामिल किया जाएगा। पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को संगठन आगे बढ़ाने पर बल दिया। कहा कि पार्टी के निर्देश पर पूरे राज्यभर में प्रखंड व पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया जा रहा है। इसी के आलोक में बुधवार को गड़गी व खरसान में किया गया है।  पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को संबंधित विभाग से बात कर निराकरण करने का निर्देश दिया। कहा कि कार्यकर्ता राज्य सरकार द्वारा आम लोगों के हित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़े व सीधा लाभ दिलाने का काम करें। यहां के स्थानीय सांसद और विधायक को जनसमस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।(इनपुट :  सागर गुप्ता)

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories