AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विद्यालय के भवन जर्जर होने से छात्रों को हो रही है परेशानी, विभाग से पहल की मांग

गावां : गावां प्रखंड स्थित आमतरो प्राथमिक विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर हो जाने से छात्र छात्राओं को कड़ी धूप में विद्याग्रहण करना पड़ रहा है। बता दें कि विद्यालय भवन जर्जर होने की बात कोई नई नहीं है और ऐसा भी नहीं है कि इसकी शिकायत से प्रखंड से लेकर जिले तक की गई।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड स्थित आमतरो प्राथमिक विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर हो जाने से छात्र छात्राओं को कड़ी धूप में विद्याग्रहण करना पड़ रहा है।
बता दें कि विद्यालय भवन जर्जर होने की बात कोई नई नहीं है और ऐसा भी नहीं है कि इसकी शिकायत से प्रखंड से लेकर जिले तक की गई। बीच में भवन निर्माण के लिए राशि भी आई किंतु नए भवन निर्माण के लिए जमीन नहीं मिलने से विद्यालय भवन नहीं बन सका।
बताते चलें कि वर्तमान स्थिति यह हो गई है कि विद्यालय भवन का छत पूरी तरह जर्जर हो गया है और बड़े बड़े छत के हिस्से गिरते जा रहे हैं। जिसके डर से विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर के बाहर जमीन पर बैठा का कड़ी धूप में पढ़ाया जा रहा है।
विशेष जानकारी देते हुए विद्यालय के सहायक शिक्षक नवीन कुमार ने बताया कि विद्यालय में 110 विद्यार्थी हैं जिनमे से 90 से अधिक छात्र छात्राएं प्रतिदिन उपस्थित रहते है। विद्यालय 50 वर्षों से भी पुराना है और पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसकी स्थिति को प्रखंड कार्यालय से लेकर उपयुक्त तक को आवेदन दे कर अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने वरीय पदाधिकारियों से मांग किया है कि विद्यालय भवन का जल्द से जल्द निर्माण हो ताकि विद्यार्थियों को पठन पाठन में कोई परेशानी ना हो।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories