AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र के समस्याओं से कराएंगे अवगत :  पूर्व विधायक

गिरीडीह : धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सेरूआ पंचायत के ग्रामीणों से मिले व वहां के समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने बताया कि सेरूआ पंचायत में कई दिनों से मनरेगा योजना के तहत बिना कार्य किये पैसा निकासी कर लेने का मामला सामने आ रहा था। वहीं वहां


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरीडीह : धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सेरूआ पंचायत के ग्रामीणों से मिले व वहां के समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने बताया कि सेरूआ पंचायत में कई दिनों से मनरेगा योजना के तहत बिना कार्य किये पैसा निकासी कर लेने का मामला सामने आ रहा था। वहीं वहां के जनप्रतिनिधि के साथ बैठक कर उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का योजना जमीन पर दिखना चाहिए। सेरूआ पंचायत से लगातार शिकायत मिल रहा है कि बिना काम किये पैसा का निकासी कर लिया जाता है। उन्होंने बताया कि गावां प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार प्रजापति से मिले। और उन्होंने कहा कि यंहा के जनता से लगातार शिकायत मिल रहा है कि बीडीओ बिना पैसा लिए किसी भी योजना का स्वीकृति नही करते है। आप अपने कार्यशैली में सुधार लाये अन्यथा बाध्य होकर भाकपा माले 25 फरवरी से भूख हड़ताल पर बैठेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि गावां प्रखंड में छह माह से अधिक समय से बीडीओ व सीओ प्रभार पर चल रहा है जिससे समुचित विकास कार्य नही हो पा रहा है। बहुत जल्द राज्य के मुख्यमंत्री हेंमन्त सौरेन से मिलकर प्रखंड के सभी समस्याओं से अवगत कराएंगे। बीडीओ सीओ समेत चिकित्सा का मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक व सांसद को क्षेत्र से कोई लेना देना नही है। कभी भी विधानसभा सत्र में विधायक बीडीओ सीओ समेत चिकित्सा के लिए आवाज नही उठाया है। हमारे कार्यकाल में बल्हारा पिहरा पथ व गदर में बनाये गए पावर ग्रिड का अब तक एनओसी नही दिला सके है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories