TOP BANNER
Sponsored

छत्तीसगढ़ के लोगों को नहीं समझ आयेगी झारखंड के मांदर की थाप : सुदिव्य कुमार

विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर साधा निशाना जमुआ : सहायक अध्यापक का दर्जा देने से खुश जमुआ प्रखंड के पारा शिक्षकों ने शनिवार को डाकबंगला परिसर में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार, धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह बतौर मुख्य अतिथि

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 29, 2022 Jan 29 47 Views
Share

विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर साधा निशाना

जमुआ : सहायक अध्यापक का दर्जा देने से खुश जमुआ प्रखंड के पारा शिक्षकों ने शनिवार को डाकबंगला परिसर में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार, धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। मौके पर सहायक अध्यापकों ने बुके देकर व फूल माला पहनाकर अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

 

इस दौरान गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार ने सहायक शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य के 64 हजार पारा शिक्षकों के परिवार को अपनाने की कोशिश की है और इसका फलाफल राज्य के लिए अच्छा होगा। इस दौरान उन्होंने पूर्व के रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को झारखंड की मांदर की थाप नहीं समझ आती है। मांदर की थाप समझने के लिए झारखंड की धरती पर पैदा होना पड़ेगा। कहा कि राज्य की हेमंत सरकार ने पारा शिक्षकों के दर्द को समझा और नियमावली लाकर सहायक शिक्षकों को लाभ दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories