TOP BANNER
Sponsored

गावां : बगैर अनुमति लिए ही काटा गया था भवन निर्माण को लेकर पेड़, जांच में हुई पुष्टि

गिरिडीह : गावां प्रखंड कार्यालय परिसर में करोड़ों रुपए की लागत से बनाए जा रहे आवासीय कर्मचारी भवन के दौरान संवेदक द्वारा हरे भरे व फलदार पेड़ों की कटाई का मामला समाचार में आने के बाद गुरुवार को स्थल पर पहुंचकर वन विभाग और अंचल कर्मियों ने जांच किया। जांच के दौरान संवेदक द्वारा 2

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 27, 2022 Jan 27 51 Views
Share

गिरिडीह : गावां प्रखंड कार्यालय परिसर में करोड़ों रुपए की लागत से बनाए जा रहे आवासीय कर्मचारी भवन के दौरान संवेदक द्वारा हरे भरे व फलदार पेड़ों की कटाई का मामला समाचार में आने के बाद गुरुवार को स्थल पर पहुंचकर वन विभाग और अंचल कर्मियों ने जांच किया। जांच के दौरान संवेदक द्वारा 2 हरे भरे आम के पेड़ के साथ साथ अन्य आधे दर्जन से अधिक हरे भरे पेड़ काटे जाने की जानकारी उन्हे मिली।
मौके पर उपस्थित जांच टीम सदस्य सह गावां वन विभाग के वनरक्षी पवन चौधरी ने बताया कि अंचलाधिकारी के निर्देश पर टीम जांच करने पहुंची है। इसमें 2 हरे भरे आम के पेड़ सहित गुलमोहर, शीशम, गम्हार सहित आधे दर्जन से अधिक पेड़ों की कटाई बिना एनओसी के हुई है। वे अपनी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
जांच टीम में वन विभाग कर्मियों के अलावा अंचल के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories