AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : भवन निर्माण को लेकर प्रखंड मुख्यालय में तीन हरे पेड़ों को काटा, सीओ ने कहा होगी कार्रवाई

गिरिडीह : गावां प्रखंड कार्यालय में तीन हरे भरे पेड़ों को काटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी भवन निर्माण हेतु वहां से पेड़ों को काटा गया है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से कर्मचारी भवन का निर्माण किया जाना है जिसका शिलान्यास


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : गावां प्रखंड कार्यालय में तीन हरे भरे पेड़ों को काटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी भवन निर्माण हेतु वहां से पेड़ों को काटा गया है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से कर्मचारी भवन का निर्माण किया जाना है जिसका शिलान्यास विगत माह भाजपा प्रतिपक्ष के नेता सह क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी ने शिलान्यास किया था। नियम के अनुसार कैंपस में पेड़ की कटाई के लिए सीओ से अनुमती लेना होता है।

बगैर अनुमती के पेड़ों को नहीं काटा जा सकता। पेड़ की कटाई के बाद सारी लकड़ियों की निलामी भी विभागीय देख रेख में किया जाता है जिसका रूपया सरकार के खजाने में जाता है लेकिन पेड़ कटने के उपरांत वहां से काफी मात्रा में कटे लकड़ियों को गायब भी कर दिया गया है। रविवार को कार्यालय में अवकाश भी था फलतः परिसर में पदाधिकारी व कर्मी भी उपस्थित नहीं थे।
मामले में सीओ अरूण खलको ने कहा कि पेड़ काटे जाने की कोई जानकारी उन्हें नहीं है। संवेदक की ओर से इस संबंध में आवेदन दिया गया था। इस आशय की जानकारी पत्र भेजकर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी को सूचित किया गया था।आवेदन के आलोक में पेड़ काटने की अनुमती नहीं दी गयी है। कटे हुए पेड़ को भी विभागीय देख रेख में निलामी की जानी है। यदि लकड़ियों को वहां से हटाया जा रहा है तो गलत है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories