TOP BANNER
Sponsored

गावां : उत्पाद विभाग व गावां पुलिस ने दूसरे दिन भी संयुक्त रूप से गावां में चलाया छापेमारी अभियान, छह हिरासत में, हज़ारों लीटर शराब नष्ट

गावां : गावां थाना क्षेत्र के गणपतबागी, माल्डा, नगवां, पटना, चिहुटिया, गदर मंझने समेत कई जगहों पर होटलों व घरों में उत्पाद विभाग और गावां पुलिस की टीम द्वारा सोमवार को संयुक्त छापेमारी अभियान चला कर छह लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही मौके पर मिले बर्तन, कई लीटर महुआ शराब और

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 10, 2022 Jan 10 47 Views
Share

गावां : गावां थाना क्षेत्र के गणपतबागी, माल्डा, नगवां, पटना, चिहुटिया, गदर मंझने समेत कई जगहों पर होटलों व घरों में उत्पाद विभाग और गावां पुलिस की टीम द्वारा सोमवार को संयुक्त छापेमारी अभियान चला कर छह लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही मौके पर मिले बर्तन, कई लीटर महुआ शराब और अंग्रेजी शराब के कई बोतलों को भी जब्त किया है। वहीं हज़ारों लीटर महुआ शराब को नष्ट कर दिया गया।
इस बाबत उत्पाद निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि गावां थाना क्षेत्र के कई होटलों में अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाएं जाने व घरों में शराब बनाने की गुप्त सूचना मिली थी।

इसी आलोक में सोमवार को गावां थाना पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से गावां के गणपतबागी, नगवां, माल्डा, पटना आदि इलाकों के होटलों व घरों में छापेमारी अभियान चला कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गावां बाईपास में भी कुछ होटलों में शराब पिलाई जाने की सूचना मिली है वही वरीय अधिकारियों से जंगलों में चल रहे अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश मिले है जिसे जल्द ही पूरा किया जायेगा। इसके साथ ही हिरासत में लिए गए लोगों को शराब निर्माताओं के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी।
छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग के राम बच्चन प्रसाद, जय नारायण मेहता, अयोध्या राय, मुनेश्वर लियांगी, कपिल देव राय, टीपन राय, अरुण कुमार व गावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार, दीपक कुजूर सहित कई सहस्त्र बाल के जवान शामिल थे।

रिपोर्टर : सागर गुप्ता

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories