TOP BANNER
Sponsored

किसान के घर में लगी आग हजारों की संपत्ति जल कर खाक, आग से बुरी तरह झुलसे गृह स्वामी, 3 मवेशी की मौत

गावां : प्रखंड अंतर्गत जमडार पंचायत के ग्राम जमडार निवासी केदार राय पिता नारायण राय के घर में अचानक रात में आग लग गई। आग लग जाने के कारण घर में रखा अनाज, धान, एक बैल, तीन बकरी, सात मुर्गी समेत लाखों की संपत्ति जल कर खाक हो गई। मामले की सूचना मिलते ही भाकपा

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Dec 30, 2021 Dec 30 41 Views
Share

गावां : प्रखंड अंतर्गत जमडार पंचायत के ग्राम जमडार निवासी केदार राय पिता नारायण राय के घर में अचानक रात में आग लग गई। आग लग जाने के कारण घर में रखा अनाज, धान, एक बैल, तीन बकरी, सात मुर्गी समेत लाखों की संपत्ति जल कर खाक हो गई। मामले की सूचना मिलते ही भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव गुरुवार को उनके घर पहुंचे और उन्होंने कहा कि रात में अचानक आग लग गई, जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते व शोर मचाते तब तक आग की लपटें पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से एक बैल, तीन बकरी,सात मुर्गी समेत घर में रखा कपड़ा, बर्तन,अनाज व नगदी सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। केदार राय भी आग में झुलस गए हैं। वहीं सकलदेव यादव पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया और उन्होंने कहा कि मैं स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी और उपायुक्त महोदय से मांग करता हूं की पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से तत्काल मुआवज़ा दें। अन्यथा भाकपा माले प्रखंड मुख्यालय के समक्ष आंदोलन करने को बाध्य होगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories