झारखंड राज्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का हुआ पंचम सम्मेलन

गिरिडीह : झारखंड राज्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का पंचम सम्मेलन शनिवार को कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता विनय कुमार सिन्हा ने किया।

सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिंह, सिविल सर्जन डाक्टर सिद्धार्थ सान्याल,अशोक सिंह नयन ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन में विशेष शाखा एवं महिला उप समिति के पदाधिकारियों का चुनाव करवाया गया।सम्मेलन में मुख्य रूप से सरकार द्वारा संविदा कर्मी अनुबंध कर्मी को नियमित करने में हो रहे विलंब पर चिंता जताई गई और सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निजीकरण की ओर ले जाने पर आक्रोश प्रकट किया गया। इस दौरान संघ के नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों का संघ पुरजोर विरोध करेगा।