स्क्रूटनी को लेकर प्रखंड मुख्यालय के सामने गहमा गहमी का माहौल, प्रत्याशी रहे परेशान

गावां : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन खत्म होने के बाद गुरुवार को स्क्रूटनी का कार्य प्रारंभ किया गया। पहले दिन माल्डा, सांख, निमाडीह, जमडार, खरसान, नगवां, बादीडीह व पिहरा पश्चिमी पंचायत का स्क्रूटनी कार्य प्रारंभ किया गया। स्क्रूटनी का कार्य 11 बजे से प्रारंभ किया जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से दोपहर के बाद स्क्रूटनी का कार्य प्रारंभ किया गया। जिससे भीषण गर्मी में दूर दराज से पहुंचे प्रत्याशी काफी परेशान देखे गए। स्क्रूटनी को लेकर देर शाम तक काम जारी था। स्क्रूटनी को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने दिनभर गहमा गहमी का माहौल रहा।