अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल

गावां : थाना क्षेत्र गावां ब्लॉक मोड़ के नजदीक गावां सतगावां मुख्य पथ पर एक अज्ञात वाहन के धक्के से सड़क पर खड़ा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को गावां सीएचसी ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु चिकित्सक डॉ काजिम खान ने उसे सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गावां निवासी मोहन राम पिता स्व शिव राम उम्र 50 वर्ष अपने घर के बाहर सड़क पर खड़ा थे इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।