बनियाडीह शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का हुआ आयोजन

गिरिडीह : सदर प्रखंड के बनियाडीह स्थित शिव मंदिर में सोमवार को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। विधि विधान के साथ कन्हैया सिंह, चंद्रकांत सिंह और श्रीकांत सिंह ने सबसे पहले बाबा भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक कर अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया।

मौके पर कीर्तन पार्टी के द्वारा हरे राम, हरे कृष्णा का संकीर्तन किया गया। इस दौरान बताया गया कि संकीर्तन में भाग लेने से इश्वरीय आनंद की अनुभूति होती है और ईश्वर इससे प्रसन्न होकर मनोकामना को पूर्ण करते हैं।

हरिकीर्तन समाप्ति के बाद मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर आनंद की अनुभूति की। मौके पर हरिकीर्तन को सफल बनाने में सूरज सिन्हा,अजय सिंह तुलसी, केसु समेत कई लोग मौजूद रहे।