आज लगने वाला है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें किस समय दिखेगा

Chandra Grahan 2021: आज 26 मई, वैशाख पूर्णिमा पर इस साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण होगा। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहण को अशुभ माना जाता है। इस दौरान कई तरह के कार्य थोड़े से समय के लिए रूक जाते हैं। यह चंद्रग्रहण उपछाया होने के कारण इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा। उपछाया चंद्रग्रहण में चंद्रमा पर कुछ देर के लिए पृथ्वी की छाया पड़ती है जिस कारण से चंद्रमा मटमैला दिखाई देता है।

चंद्रग्रहण का समय
यह चंद्रग्रहण आज, 26 मई के दिन घटित होगा जिसमें दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। यह चंद्रग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर में दिखाई देखा। भारत में यह चंद्रग्रहण उपच्छाया और दिन होने के कारण नहीं देखा जा सकेगा। इसका सूतककाल भारत में मान्य नहीं होगा।