गावां : महेन्द्र सिंह का शहादत दिवस आज, दो स्थानों पर होगा कार्यक्रम : प्रखंड सचिव

गावां : गावां प्रखंड में महेन्द्र सिंह का शहादत दिवस दो स्थानों में मनाया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव ने कहा कि गावां जिला परिषद दक्षिणी भाग का कार्यक्रम उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिष्णीटीकर के पास मैदान में एवम उत्तरी भाग का कार्यक्रम गावां हाट मैदान में आयोजित किया जायेगा। दोनों स्थानों में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए महेन्द्र सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन होगा वहीं सरकार की जनविरोधी नीतियों व स्थानीय जनसमस्याओं के खिलाफ संकल्प सभा का आयोजन किया जायेगा।