भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की हुई बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला समिति की एक बैठक नव मनोनित अध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश मूर्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नुनुलाल मरांडी,मोर्चा के जिला प्रभारी फूलचंद किस्कू, रंजीत मंराडी, रंजीत किस्कू आदि उपस्थित थे।बैठक में 11 फरवरी को रांची के प्रभात तारा मैदान में ध्रुवा चलो कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में संगठन विस्तार के साथ संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

 

 

बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष रामलाल सोरेन, देना हेंब्रम,बुधन सोरेन,शांति सोरेन,सुरेश मंराडी, विनोद हेंब्रम,रवि सिंह, राजेश मारड़ी इशान बेसरा, गोविन्द टूडू आदि उपस्थित थे।