कोरोना महामारी के कारण इसबार जहां मैट्रिक और इंटर की परीक्षा रद्द कर दी गई। वहीं अब बच्चों को परिणाम का इंतजार है। गुरुवार को जारी हुए 10वीं के परिणाम के बाद आज 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल ने आज 3 बजे रिजल्ट जारी करने की घोषणा की है। जैक अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया है कि रिजल्ट जारी करने की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
इधर, जैक के साथ सीबीएसई भी आज 12 वीं का परिणाम जारी करने वाली है। आज 2 बजे बोर्ड रिजल्ट की घोषणा करेगा। वहीं रिजल्ट आने की जानकारी के छात्रों में उत्सुकता है। सीबीएसई व झारखंड बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी रिजल्ट के समय का इंतजार कर रहे हैं।