निजी विद्यालय में वज्रपात, एक बच्चे की मौत, 2 झुलसे

तिसरी : प्रखंड के गोलगो में मंगलवार की दोपहर एक निजी विद्यालय में हुए वज्रपात से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दोनों बच्चों को तिसरी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है।

 

जानकारी के अनुसार बच्चे गोलगो स्थित ब्रिलियंट पब्लिक नामक एक निजी स्कूल में पढाई करने गए थे। तभी बारिश के साथ विद्यालय में ही वज्रपात हो गई । जिसके चपेट में आने से 10 वर्षीय लक्ष्मण दयाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेश मुर्मू की पुत्री रितिका मुर्मू और पाइका मुर्मू का पुत्र आशीष मुर्मू बुरी तरह झुलस गए हैं।

 

इस संबंध में परिजन ने बताया कि लंच के लिए ब्रेक होने पर बच्चे भोजन कर रहे थे। तभी यह घटना हुई । विद्यालय में तड़ित चालक नहीं लगा हुआ था। घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।