सशस्त्र सीमा बल ने थानसिंहडीह में महिलाओं के बीच चूजों का किया वितरण, कमांडेंट ने महिलाओं आत्मनिर्भर बनाने का दिया संदेश

गिरिडीह : 35 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड अंतर्गत थानसिंहडीह में स्थानीय ग्रामीणों के बीच देशी चुजों का वितरण किया गया, इस दौरान सुदूरवर्ती गांव की महिलाओं को इन चीजों को विकसित करने का तरीका भी बताया गया ताकि यह चूजे आगे बड़े होकर महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने में सहायक बने। इस दौरान कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडे और सहायक कमांडेंट अभिनव कुमार ने चूजों को महिलाओं को सौंपा।

 

बताया गया कि सशस्त्र सीमा बल अपने मूल्य वाक्य ‘सेवा सुरक्षा बंधुत्व’ के साथ आम जनता की सेवा के लिए हमेशा सदैव तत्पर है। समय-समय पर सुदूरवर्ती गांव के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं ताकि ग्रामीण स्वालंबी बन सके।