नगर निकाय चुनाव: शांतिपूर्ण मतदान शुरू, डीसी कर रहे हैं केंद्रों की मॉनिटरिंग

गिरिडीह : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत आज प्रातः 7 बजे से जिले के तीनों नगर निकाय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया शुरू हुई है। गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत के कुल 166 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

मतदान प्रारंभ होते ही विभिन्न केंद्रों पर मतदाताओं की उपस्थिति दर्ज की जा रही है और सुव्यवस्थित तरीके से प्रक्रिया संचालित हो रही है।

इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव स्वयं विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे सुरक्षा व्यवस्था, मतदान की गति और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता निभाएं।