कल सुबह तक राज्य में पहुंचेगा Monsoon,अगले 3 दिनों तक भारी बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र और गहरा हो गया है। इसके वजह से अलग 3 दिनों में झारखंड के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है और साथ में वज्रपात की संभावना है। वहीं, 30-40 Km प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से 15 जून तक झारखंड में विभिन्न जिलों के लिए आरेंज अलर्ट (Orang Alert) जारी किया है।

कल सुबह तक राज्य में पहुंचेगा Monsoon

झारखंड में कल सुबह मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में मानसून के दस्तक के लिए सभी परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार झारखंड में अगले 3 दिनों तक अलग-अलग जिलों में बहुत भारी बारिश होगी।