रांची : भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची केंद्र द्वारा जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी के अनुसार, झारखंड के कई जिलों में अगले 2 से 3 घंटे के भीतर मेघ गर्जन, वज्रपात और मध्यम दर्जे की बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है।
यह चेतावनी गुरुवार, 19 जून 2025 को सुबह 11:48 बजे जारी की गई है। इसके तहत राज्य के पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम के बिगड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से दी गई यह चेतावनी आम नागरिकों और किसानों दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।