वृद्ध आश्रम में नगर मंत्री ने मनाया जन्मदिन, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह नगर के नगर मंत्री समीर दीप ने अपना जन्मदिन वृद्ध आश्रम में मनाया।इस मौके पर वृद्धजनों से आशीर्वाद लेकर केक काटा एवं उनके बीच मिठाई,फल, नमकीन का वितरण किया।

 

मौके पर प्रो विनीता कुमारी, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, वार्ड पार्षद गुड़िया देवी, महामंत्री सिंकु सिन्हा,अमित आर्या,नीलू सिन्हा,पवन कंधवे, सावित्री भारती,संजय साहु, वरिष्ठ नेता सुरेश गुप्ता,शुभ दीप,कौशल पांडेय,चंदन, विक्की पासवान आदि उपस्थित रहे।