झारखण्ड सरकार का बड़ा फैसला,दुर्गा पूजा में इस बार भी मेला नहीं

झारखण्ड में आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है।कई महीनों से कोरोना वायरस रोकथाम के लिए चल रही प्रतिबंध को हटाया गया।लेकिन दुर्गापूजा में फिर भक्तो को पंडाल में जाने से रोका गया।आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि 50 फीसदी क्षमता के साथ धार्मिक संस्थान खोले जायेंगे।धार्मिक स्थलों में बड़े स्थानों में एक घंटे में सौ लोगों को इजाजत दी जायेगी जबकि छोटे धार्मिक स्थलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की इजाजत दी गयी है।वहीं दुर्गापूजा में 5 फीट की मूर्ति के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन करने को मंजूरी दी गयी है दुर्गा पूजा के दौरान मेला का आयोजन करने पर रोक लगायी गयी है।
दुर्गा पूजा के दौरान सिर्फ पूजा के वक्त ही लाउडस्पीकर संचालित किया जा सकेगा।

ये है महत्वपूर्ण निर्णय:

दुर्गा पूजा को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।पंडाल बनाया जाएगा, लेकिन आम लोगों के दर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।प्रसाद वितरण नहीं किया जाएगा।

माँ दुर्गा की मूर्ति की ऊंचाई 5 फीट तक की होगी।इस बार भी मेला नहीं लगेगा।

18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मंदिर या पंडाल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी

धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी गई है। राज्य के बड़े मंदिरों में प्रति घंटा 100 लोगों को दर्शन करने की अनुमति दी गई है।वहीं छोटे मंदिरों में क्षमता के हिसाब से 50 प्रतिशत लोग दर्शन कर पाएंगे।

रविवार को होने वाले बंद को खत्म कर दिया गया है। सभी दुकानें, रेस्टोरेंट अब रविवार को भी खुलेंगे।