झारखंड-बिहार सीमा पर एक व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

तिसरी: झारखण्ड और बिहार की सीमा पर बुधवार की शाम एक व्यक्ति की हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मृतक की पहचान गांवा थाना क्षेत्र के डुमरझारा गांव निवासी शुकर साव के पुत्र मुकेश साव के रूप में की गई है।

 

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार मुकेश की हत्या लाठी व डंडे से पीटने के कारण हुई है। इतना ही नहीं हत्या के बाद उसके शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय ग्रामीणों ने शव को पड़ा देख लोकाय पुलिस को सूचना दिया है। हालांकि थाना क्षेत्र झारखंड या बिहार के अन्तर्गत है। खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह प्रारंभिक जानकारी है। पुलिसिया जांच के पश्चात ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा।