ऑटो पलटने से एक दर्जन लोग घायल, जमामो मंदिर पूजा करने जा रहे थे सभी

थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का रहा माहौल

तिसरी : थाना क्षेत्र के झूमर खेलवा पहाड़ के पास ऑटो पलटने से शनिवार की सुबह लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से तिसरी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार ऑटो पर सवार लोग खरगडीहा से तिसरी स्थित जमामो माता मंदिर पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान झूमर खेलवा पहाड़ के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया।

ये हुए घायल

 

घायलों में चम्पा देवी, संजू देवी, प्रमिला देवी, रूपा देवी, प्रिंस कुमार, सुनीता कुमारी, बिपाशा कुमारी, ज्योति कुमारी, बसंती देवी और किशोरी देवी शामिल हैं। जिसमें बसंती देवी, किशोरी देवी,रूपा देवी और चम्पा देवी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर किया गया है।

घायलों में धनेश्वर तुरी भी है जो अस्पताल नहीं आया। बताया जा रहा है कि ऑटो भी उसी का है। डर से वो इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंचा। सभी घायल खरगडीहा चांद केरहाटी के रहने वाले हैं।

 

ऑटो