महवुरी में जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी ने किया कंबल का वितरण

गावां : गावां प्रखंड स्थित पसनौर पंचायत के महुवरी में कार्यकारी जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी ने दर्जनों गरीब व असहाय महिला पुरूषों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए विभिन्न स्थानों में कंबल का वितरण किया जा रहा है और आगे भी सभी चयनित पंचायतों में किया जाएगा।
मौके पर ललित पांडेय, बनारस सिंह जितेन्द्र चौधरी,कृष्णदेव कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद यादव,एवम राजेन्द्र प्रसाद यादव समेत कई उपस्थित थे।