जिप सदस्य ने विधायक के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर दर्जनों लोगों के बीच कंबल का किया वितरण

गावां : गावां के उतरी भाग जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी की ओर से मंगलवार को गावां प्रखंड के धनेता में पूर्व मुख्यमंत्री सह क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दर्जनों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि भगवान दास बरनवाल व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बनारस सिंह उपस्थित थे। सांसद प्रतिनिधि भगवान दास बरनवाल ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के 64वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिप सदस्य राजेंद्र चौधरी द्वारा आज गरीब आदिवासी परिवारों के बीच कंबल वितरण कर उनका जन्मदिन मनाया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने बाबूलाल मरांडी के स्वस्थ्य दीर्घायु और लंबी उम्र की कामना की।
मौके पर विकास जोनी, अजीत पांडेय, रविन्द्र राणा, दिलीप पांडेय, राजेश तुरी, अजीत शर्मा, सुनील सिंह, विनोद यादव, संदीप सिंह, ललन चौधरी समेत कई उपस्थित थे।

रिपोर्टर : सागर गुप्ता