गावां : गावां प्रखंड स्थित बरमसिया जंगल में पेड़ की डाली टुटकर शरीर पर गिर जाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उक्त गांव की 42 वर्षीय शांति देवी पति पारस तुरी बरमसिया जंगल में सुखा लकड़ी चुनने गयी थी। लकड़ी चुनने के क्रम में एक पेड़ की डाली शरीर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।
आनन फानन मे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया।