सीढ़ी से गिरने से महिला घायल, बेहतर इलाज के लिए गिरीडीह रेफर

तिसरी : तिसरी प्रखंड अंतर्गत गुमगी निवासी 60 वर्षीय रेबून खातून नामक महिला सीढ़ी से नीचे उतरने के क्रम में गिरकर घायल हो गई। जिसे आनन फानन में तिसरी स्वास्थ्य केन्द्र तिसरी लाया गया।

बहु सहिदा खातून ने बताया की सास सीढ़ी से नीचे उतर रही थीं तभी असंतुलित होकर गिर गई। जिसका प्राथमिक इलाज डा महेश्वरम ने किया। महिला को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। महिला को 108 एंबुलेंस से तिसरी लाया गया और 108 एंबुलेंस से ही परिजन गिरिडीह ले गए।