महिला को सांप ने काटा,स्थिति गंभीर

गावां : गावां थाना क्षेत्र के हरदिया में शुक्रवार की देर शाम एक महिला को सांप काटने से स्थिति गंभीर हो गई। इस बाबत बताया जाता है कि 25 वर्षीय उर्मिला पति नरेश राय अपने घर के बाहर गोबर उठा रही थी, इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसे डंक मार दिया। इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई।

परिजन रात भर गांव में ही महिला को झड़फूक करवाया। जब महिला की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे शनिवार की सुबह 6 बजे 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां लाया गया, जहां पर फिलहाल उक्त महिला का उपचार किया जा रहा है।