अपराध नियंत्रण को लेकर तिसरी में चला वाहन जांच अभियान

तिसरी : थाना प्रभारी पीकू प्रसाद के नेतृत्व में तिसरी थाना के समीप अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान में दो पहिया वाहन की डिक्की की जांच की गई।

 

जिसमें दर्जनों वाहन की जांच की गई। इस जांच अभियान में एसआई आमोद कृष्ण झा सहित नीरज कुमार सिंह, मिलन कुमार मिश्रा पुलिसकर्मी शामिल थे।