गिरिडीह : डुमरी रोड के पीरटांड़ थाना के कुम्हारलालों और नारायणपुर गांव के समीप सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।दोनों मृतक सात माह बाद गिरिडीह जेल से छूटने के बाद एक बाईक से घर लौट रहे थे।मृतकों में निमियाघाट थाना इलाके के रोशनसिंहा गांव निवासी 45 वर्सिया सुरेश साहू और 55 वर्सिया मंगल महतो है। इन दोनो मृतकों के साथ ही इनका तीसरा साथी रेवत महतो भी जेल से मुक्त हुआ था। और दूसरे बाइक में साथ चल रहा था। सुरेश और मंगल के बाइक का टक्कर एक कांटेंटनर से होने के बाद दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मृतकों के साथ चल रहे रेवत ने घटना के बाद जब हल्ला किया। तो स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे। और पीरटांड़ पुलिस को घटना की जानकारी दिया।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और दोनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।बताया जा रहा है की तीनो निमियाघाट के एक सांप्रदायिक दंगा के केस में पिछले सात माह जेल में बंद थे।बुधवार को जेल से छूटने के बाद घर लौट रहे थे।