देवरी के कोसोगोंदोदिघी में जंगल में की जा रही है पेड़ों की कटाई, वन विभाग नहीं दे रहा ध्यान

देवरी : प्रखंड के कोसोगोंदोदिघी में जंगलों की कटाई से जंगल खाली पड़ते जा रहे हैं। लगातार लोग लकड़ी के लिए पेड़ो को काट कर ले जा रहे हैं। जो बेहद ही चिंता का विषय है। वहीं वन विभाग की नजर अभी तक इस ओर नहीं गयी है।

एक तरफ जहां ग्रीन इंडिया को लेकर पूरे देश भर में वृक्ष लगाने को लेकर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कोसोगोंदोदिघी में लगातार जंगल की कटाई की जा रही है। अगर इस पर रोक नहीं लगाया गया तो आने वाले महज कुछ ही दिनों में यह जंगल सपाट मैदान में तब्दील हो जाएगा। महकमे को इस ओर ध्यान देने की दरकार है।