गिरिडीह जिला वस्त्र व्यवसायी संघ की ओर से कम्बल वितरण का कार्य निरंतर जारी है।

गिरिडीह : गिरिडीह जिला वस्त्र व्यवसायी संघ की ओर से कम्बल वितरण का कार्य निरंतर जारी है। हर वर्ष की तरह इस साल भी दिघरिया कला (खंडोली) गाँव और कुसमाटाँड़ गाँव में कम्बल वितरण समाहरो का आयोजन किया गया। जिसमें covid-19 को देखते हुए बहुत ही जरूरत मंदों के बीच 150 पीस कम्बल वा मास्क का वितरण किया गया।

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष राजेश सुराणा, उपाध्यक्ष हरिमोहन केडिया, सचिव राजन गुप्ता, मनमित सिंघ, विनोद वर्णवाल, श्रवण तुलस्यान, मनीष, सुरज, सुमीत आदि लोग मुख्य रुप से उपस्थित रहे।