गिरिडीह : तिसरी प्रखंड के घुठिया क्षेत्र के जलगोड़ा जंगल से सखुआ पेड़ काट कर तस्करी कर ले जाने. के क्रम में वन विभाग के टीम ने बुधवार अहले छापेमारी कर घाघरा गांव के पास जप्त कर लिया।
बताया गया की रेंजर अनिल कुमार ने गुप्त सुचना पर टीम गठित कर लोकाय-घाघरा मुख्य सड़क पर गश्ती की गई।इस बीच घाघरा की ओर आ रही ट्रैक्टर में लदा लकड़ी को जप्त कर लिया गया।जप्त लकड़ी लदा ट्रैक्टर रामचंद्र राय का है।टीम में मुख्य रूप से वन उप परिसर पदाधिकारी अशोक कुमार, प्रियेश विश्वकर्मा, पवन कुमार, पप्पू कुमार शर्मा शामिल थे।